फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   New ward built for dengue patients is also full

Mirzapur News: डेंगू के मरीजों के लिए बना नया वार्ड भी फुल

Sun, 12 Nov 2023 08:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:12 PM IST
विज्ञापन
New ward built for dengue patients is also full
मिर्जापुर। बुखार, डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब नवंबर माह में भी वार्ड फुल चल रहे हैं। मरीजों का इलाज करने में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों की भी हालत बिगड़ जा रही है। स्वास्थ्यकर्मी भी बीमार पड़ जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन माह से बुखार, डेंगू, टायफाइड, चिकन गुनिया के मरीजों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है। मंडलीय अस्पताल में पहले छह और फिर 34 बेड का अलग डेंगू वार्ड बनाया गया। साथ में 30 बेड का इमरजेंसी वार्ड भी था। इन सभी स्थानों पर मरीजों पटे पड़े थे। वार्ड फुल होने पर अन्य वार्डों में मरीजों को भर्ती किया जाने लगा। नवंबर माह में मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई। स्वास्थ्य कर्मी भी बीमार पड़ने लगे। जिसके बाद जिलाधिकारी ने इमरजेंसी के ऊपर प्रथम तल पर 70 बेड का नया डेंगू वार्ड बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद वहां पर 35 बेड का वार्ड बनाकर इलाज शुरू कर दिया गया है। नया वार्ड भी फुल चल रहा है। इस समय 70 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इमरजेंसी में मरीजों के आने का सिलसिला दीपावली पर भी जारी रहा। अब तक इन बीमारियों के लक्षण वाले 1200 से अधिक मरीज भर्ती हो चुके हैं। एसआईसी डाॅ. तरुण सिंह ने बताया कि मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। नया वार्ड बनाकर अस्पताल आने वाले सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed