{"_id":"65e0d91fd23c786978050b97","slug":"multiple-choice-questions-dominate-science-exam-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-113149-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विज्ञान की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों ने छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विज्ञान की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों ने छकाया
विज्ञापन
मिर्जापुर। बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की दोनों पालियों में परीक्षा हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान तथा गणित की परीक्षा थी। विज्ञान के बहुविकल्पीय प्रश्नों ने विद्यार्थियों को खूब छकाया।
हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को परेशान किया। जिसको वे सरल समझ रहे थे, उस पर उनको काफी मेहनत करनी पड़ी। हालांकि कई विद्यार्थियों का कहना था कि अच्छे प्रश्न आए थे और अच्छे अंक भी मिलने की उम्मीद है। सुबह की पाली में पंजीकृत 39998 विद्यार्थियों में से 37110 परीक्षा में शामिल हुए और 2888 अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली की परीक्षा के समय रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भी भीड़ रही। आसपास के केंद्रों पर परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के अभिभावक वहां पहुंचकर चाय-पानी करते दिखे। सुबह की ही पाली में इंटरमीडिएट की वाणिज्य विषय की परीक्षा थी। जिसमें पंजीकृत 377 विद्यार्थियों में से 367 परीक्षा में शामिल हुए और 10 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की जीवविज्ञान और गणित विषय की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 15313 विद्यार्थियों में से 14608 परीक्षा में शामिल हुए और 705 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में ही हाईस्कूल की कृषि की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 309 विद्यार्थियों में से 293 परीक्षा में शामिल हुए और 16 अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया और ऑनलाइन बाकी परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उधर, जिले के चार केंद्रों पर बृहस्पतिवार को सीबीएसई की 12वीं की भूगोल विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पजीकृत सभी 71 विद्यार्थी शामिल हुए। भदोही जिले में एक केंद्र पर पंजीकृत सभी 20 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।