{"_id":"66d25ec1d2d3bc13c3033e57","slug":"mukkhaphal-water-reaches-sirsi-dam-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-121342-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मुक्खाफाल का पानी पहुंचा सिरसी बांध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मुक्खाफाल का पानी पहुंचा सिरसी बांध
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के प्रयासों से शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के मुक्खाफाल का पानी सिरसी बांध पहुंच गया। पानी आ जाने से अब नहर को एक सप्ताह के लिए खोल दिया गया है।
सिरसी बांध से सिंचित होने वाले क्षेत्र के लिए पानी न मिलने से खेती पर असर पड़ रहा था। सिरसी बांध के किसान सूखे की समस्या से जूझ रहे थे। सूखे से जूझने वाले गांवों में रेही, गगहरा, जैकर, कठवार, मझियार, कोठी, कोल्हुआ, बामी, धसड़ा, लहंगपुर, दुबार, खैरा, रामपुर खोमर, कोलकम, पतार कला, चक पैसठ, खजुरी, रजई, कटाई, बेलहा, थरपरसिया, उसरी आदि गांव हैं। इन गांवों के किसान लाभान्वित होंगे।
सोनभद्र के सिंचाई विभाग के अधिकारियों की सहमति और संवाद बनाकर मुक्खाफाल बेलन बियर से बलुईबंधी और बलुई बंधी होते हुऐ बकहर नाला में पानी छोड़ा गया। वहां बकहर नाला से सीधे सिरसी बांध पानी पहुंचाया गया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता रामशंकर राजपूत ने बताया कि बकहर से पानी आ रहा है। इसलिए सिरसी बांध को खोल दिया गया है। क्योंकि किसानों की मांग थी एक सप्ताह पानी दिया जाए।