फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MP and his wife returned the money of Kisan Samman Nidhi

सांसद व उनकी पत्नी ने लौटाया किसान सम्मान निधि का धन

Fri, 26 Aug 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
MP and his wife returned the money of Kisan Samman Nidhi
अपना दल एस के नेता व सोनभद्र के सांसद पकौड़ी कोल और उनकी पत्नी पन्ना देवी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का धन वापस कर दिया है। उन्होंने बीते सोमवार को ऑनलाइन कृषि विभाग के कोष में धनराशि जमा कर दिया। उन्होंने व उनकी पत्नी ने नौ किस्तों का 18000-18000 रुपये जमा किया।
विज्ञापन

सांसद व उनकी पत्नी प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ ले रहे थे। यह खबर जब वायरल हुई तो योजना के साथ ही जनप्रतिनिधि को लेकर कई सवाल खड़े हुए। मामला तूल पकड़ने पर उप निदेशक कृषि अशोक कुमार उपाध्याय ने इस मामले में जांच बैठाकर पूरा विवरण मांग लिया। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि सांसद व उनकी पत्नी इस योजना का लाभ ले रही थीं। इस पर सांसद को सूचित कर धन जमा करने को कहा गया। सांसद व उनकी पत्नी ने सोमवार को किसान सम्मान निधि की धनराशि जमा कर विभाग को सूचना दी। सांसद व उनकी पत्नी इसी जिले के मड़िहान तहसील के पटेहरा कला के निवासी हैं। सांसद व उनकी पत्नी का पंजीकरण किसान सम्मान निधि पोर्टल पर 21 अगस्त 2019 को कराया गया था। उसके बाद जब मामला सामने आया तो पैसा जमा कर दिया गया। उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि सांसद व उनकी पत्नी पन्ना देवी ने आहरित धनराशि जमा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed