फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Over 40 transformers blown out by lightning strikes

Mirzapur News: बिजली गिरने से 40 से अधिक ट्रांसफॉर्मर फुंके, 12 दिनों से 10 हजार की आबादी प्रभावित

Tue, 15 Sep 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Over 40 transformers blown out by lightning strikes
जमालपुर क्षेत्र के भडेवल में दो सप्ताह से फुंका ट्रांसफार्मर, संवाद
पटेहरा में दो सप्ताह से फुंके ट्रांसफॉर्मर, नहीं बदले जा रहे
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में 12 दिनों में बिजली गिरने से ही 40 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर फुंक गए हैं। इससे 12 दिनों से 10 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। ट्रांसफॉर्मर न बदले जाने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। विशेषकर पेयजल की समस्या बढ़ गई है। रात में सोना भी मुश्किल हो रहा है। इसमें जिगना, सक्तेशगढ़, पटेहरा और जमालपुर के कई गांव शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय उपकेंद्र पर सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
बरसात में ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने की समस्या बढ़ जाती है। सामान्य दिनों में जहां 15 से 20 ट्रांसफॉर्मर फुंकते हैं, वहीं बरसात में इनकी संख्या 35 तक पहुंच जाती है। अधिकतर 10 से 100 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर ही फुंकते हैं। इस बार भी कमोबेश यही स्थिति है। हालांकि, बिजली निगम सामान्य स्थिति का दावा कर रहा है। पूरे जिले में छोटे-बड़े कुल 44,500 ट्रांसफार्मर लगे हैं।
विज्ञापन

सक्तेशगढ़ : कई दिनों से फुंके हैं नौ ट्रांसफॉर्मर
फोटो-26
सक्तेशगढ़। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े विभिन्न गांवों और बस्तियों में बिजली गिरने से करीब नौ ट्रांसफॉर्मर जल गए हैं। बिजली गिरने से सरसों में संतोष के घर के पास, महुवरिया बस्ती, बिंद बस्ती, सेमरी बस्ती, पाल बस्ती, घुनिया बस्ती और दीनानाथ और राकेश के घर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर जल गए हैं। ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद से इन क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर खराब हुए कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक उन्हें बदला नहीं गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू कामकाज के साथ ही पेयजल की समस्या भी बढ़ गई है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर पंखा, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। बारिश और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर अभी तक आ नहीं सका है। जल्द ही लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 ट्रांसफॉर्मर फुंके, नहीं बदले गए
जिगना। छानबे ब्लॉक के जिगना उपकेंद्र से संबंधित ग्राम कसधना में 10 केवीए, गौरा नहरीका पुरा में 25 केवीए, बभनी में 63 केवीए और हनुमान मंदिर सदलूकापुरा में 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पांच दिन से बिजली गिरने से फुंका हुआ है। इसी क्रम में विजयपुर उपकेंद्र के विजयपुर में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से बिजली गिरने से जल गया है। डेरवा में 25 केवीए, बलापुर में 10 केवीए, पियरीभीट में 25 केवीए और हरीपुर में 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर भी फुंका पड़ा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल को लेकर हो रही है। सब कुछ जानकारी होने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जा रहे हैं।

जमालपुर में दो सप्ताह से जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले
फोटो संख्या-26
जमालपुर। विभिन्न ग्राम पंचायतों में दो सप्ताह से जले ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम पंचायत गोगहरा में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह से जला है। वहीं, भभौरा में 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर दो हफ्ते से जले हैं। इसी प्रकार भडेवल में भी 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर दो सप्ताह से जला है। ऑनलाइन शिकायत के बाद भी इन्हें आज तक नहीं बदला गया है।


पटेहरा में नौ ट्रांसफॉर्मर जले, सैकड़ों घरों में अंधेरा
पटेहरा। विकासखंड क्षेत्र के दीपनगर पावर हाउस से संचालित नौ ट्रांसफॉर्मर जल गए हैं। एक सप्ताह पहले तेज बारिश के साथ गिरी बिजली से दीपनगर में 10 और 25 केवीए, ककरद में 10 केवीए, केड़वा में 10 केवीए, पियूरी में 10 केवीए, लेदुकी में 10 केवीए, करौंदा में 10 केवीए, हृदवा कोल बस्ती में 10 केवीए और अमोई पुरवा में 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर जल गए हैं। ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद सैकड़ों घरों में अंधेरा होने से पेयजल की किल्लत बढ़ गई है। अवर अभियंता अयोध्या प्रसाद ने बताया कि सभी का पीआर नंबर जनरेट हो गया है। ट्रांसफार्मर मिलते ही बदले जाएंगे।

वर्जन
वर्कशॉप में 200 तैयार ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध हैं। सभी जगहों पर सूचना के अनुसार ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया जा रहा है। ट्रांसफॉर्मर की कोई कमी नहीं है।
- एके सिंह, अधिशासी अभियंता, वर्कशॉप

2. CHANGELOG

A. Langua

जमालपुर क्षेत्र के भडेवल में दो सप्ताह से फुंका ट्रांसफार्मर, संवाद

जमालपुर क्षेत्र के भडेवल में दो सप्ताह से फुंका ट्रांसफार्मर, संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed