Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mercury drops by two degrees in 24 hours; mornings and evenings turn colder.

Mirzapur News: 24 घंटे में दो डिग्री गिरा पारा, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

Mon, 30 Nov 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops by two degrees in 24 hours; mornings and evenings turn colder.
मिर्जापुर। न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे सुबह और शाम गलन महसूस होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में गिरावट गेहूं समेत अन्य रबी फसलों की बोआई के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को दिनभर धूप खिली रही, लेकिन आसमान में हल्की धुंध के कारण धूप का असर कम रहा। अवकाश का दिन होने के चलते लोग घरों की छतों, बाहर और पार्कों में बैठकर धूप सेंकते नजर आए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि इस समय गेहूं समेत अन्य रबी फसलों की बोआई का दौर चल रहा है। तापमान में गिरावट खेती के लिए अनुकूल है। बीएचयू वाराणसी के ग्रामीण मौसम सेवा एवं भू-भौतिकी विभाग के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी। मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड बढ़ने से धूप का असर कम महसूस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
----------------------
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
25 नवंबर 26 14
26 नवंबर 25 14
27 नवंबर 27 09
28 नवंबर 25 14
29 नवंबर 25 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed