फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman died by hanging on the noose

फंदे पर लटककर विवाहिता ने दी जान

Thu, 19 Nov 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Married woman died by hanging on the noose
कछवां। थाना क्षेत्र के महामलपुर गांव में बुधवार की शाम को विवाहिता का कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज गांव निवासी बोधी सोनकर ने पुत्री ज्योति सोनकर की शादी लाकडाउन के दौरान 24 मई को कछवां के महामलपुर गांव निवासी विंध्यवासिनी उर्फ राजन सोनकर से की। हालांकि राजन सोनकर शादीशुदा था। परिवारीजन का कहना है कि बुधवार को राजन सोनकर कोचिंग पढ़ाने गया था। ज्योति अपनी जेठानी से पेट दर्द होने की बात कहकर कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर जेठानी पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। झरोखे से देखा तो वह पंखे के सहाडे साड़ी के फंदे पर झूल रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। ज्योति के भाई राजू सोनकर ने तहरीर दी कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। नायब तहसीलदार उमेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजू की तहरीर पर विवाहिता के पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed