फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Majhawan assembly by-election: No nomination even on the second day, 10 forms were taken

मझवां विधानसभा उपचुनाव : दूसरे दिन भी नामांकन नहीं, 10 पर्चे लिए गए

Sun, 20 Oct 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Majhawan assembly by-election: No nomination even on the second day, 10 forms were taken
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा की खाली सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को भी किसी ने भी पर्चा नहीं भरा। हालांकि उपचुनाव में भागीदारी के लिए 10 लोगों ने नामांकन पत्र अवश्य लिए। इसके साथ ही अब तक नामांकन पत्र लेने वालों की संख्या 22 हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिन लोगों ने नामांकन पत्र लिए, उनमें तीन निर्दल प्रमोद कुमार, अनीता देवी व लक्ष्मीनारायण कुशवाहा शामिल हैं। इनके अलावा आजाद समाज पार्टी के श्यामलाल, राष्ट्रीय जनमत पार्टी के प्रकाश चंद्र मौर्य, राष्ट्रीय समाज पक्ष के शिवपूजन, भारतीय आवाम पार्टी राष्ट्रीय के रामबहाल सिंह, समाज विकास क्रांति पार्टी की राधिका सिंह, सीपीआई के लालता प्रसाद व इंडियन समानता दल के सुरेंद्र शामिल हैं। इनके अलावा 12 लोगों ने नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को नामांकन पत्र लिया था। नामांकन का समय सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक निर्धारित है। उपचुनाव के लिए एसडीएम सदर गुलाब चंद्र को आरओ (रिटर्निंग अफसर) बनाया गया है। नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट परिसर के एडीएम भू-राजस्व के न्यायलय कक्ष को बनाया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed