{"_id":"64ce9f785326f2ff03062a87","slug":"lots-of-land-grab-complaints-on-samadhan-divas-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-317953-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: समाधान दिवस पर जमीन पर कब्जे की शिकायतों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: समाधान दिवस पर जमीन पर कब्जे की शिकायतों की भरमार
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की सभी चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कहीं आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत हुई, वहीं कुछ जगह राशन कार्ड नहीं बनाए जाने की शिकायत की गई। ज्यादातर शिकायतें जमीन पर कब्जे से संबंधित थीं। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने लालगंज तहसील में लोगों की समस्याओं की सुनवाई की।
सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एडीएम शिवप्रताप शुक्ला ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान 340 मामले आए। इनमें से मौके पर सात का निस्तारण किया गया। कछवां के बरैनी की कई महिलाओं ने आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इस दौरान एएसपी श्रीकांत प्रजापति, एसडीएम चंद्रभानु सिंह, तहसीलदार शशांक शेखर राय व अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने लालगंज तहसील में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान 219 लोगों की शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अधिकांश मामले जमीन पर कब्जा, राजस्व और सिंचाई, बिजली से संबंधित थे। शिकायतों की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों ने गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण की हिदायत दी।
उन्होंने जमीन संबंधी मामलों में लेखपाल और तहसील के अधिकारियों से कहा कि निजी जमीन संबंधी विवाद भी निस्तारित करें तथा कोई अवैध कब्जा करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करें। उन्होंने ग्राम सभा की सड़क और चरागाह की जमीन कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
गोंडर खुर्द निवासी विमला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर राशन कार्ड बनाए जाने की मांग की। कुशियारा गांव निवासी उमाशंकर ने आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड बनाए जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को प्रार्थना पत्र के आधार पर सत्यापन कराकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। कोटा घाट कैनाल पर बिजली की समस्या सामने आने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता से वोल्टेज के संबंध में जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस संबंध में लखनऊ सूचना दी गई है। कोटा घाट के लिए अलग से पंप की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने बारी-बारी से शिकायतों की सुनवाई की। साथ ही संबंधित अधिकाररियों को प्रार्थना पत्र की जांच के बाद संबंधित से वार्ता करके मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
सीडीओ श्रीलक्ष्मी बीएस ने जमीन संबंधी मामले में संबंधित लेखपाल को बुलाकर मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ डाॅ.सीएल वर्मा, डीएफओ अरविंद राज मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश सिंह, डीआईओएस अमरनाथ सिंह, डीडीसी एसएन चौहान, एसडीएम भरत लाल सरोज आदि मौजूद रहे। चुनार तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम सत्यप्रकाश सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। बहरामगंज निवासी इसरावती ने प्रार्थना पत्र दिया कि दरगाह शरीफ के नाला पर प्लाटिंग करने वाले लोगों ने पाटकर पाइप डालकर नाले का अतिक्रमण कर लिया है। इससे बारिश का पानी निकल पाना समस्या बना हुआ है। इस दौरान कुल 128 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर सिर्फ चार का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम नवनीत सेहारा, एएसपी ओपी सिंह, तहसीलदार शक्ति सिंह, सीओ उमाशंकर सिंह, बीडीओ नरायनपुर ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। मड़िहान तहसील सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक आरपी सिंह ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान 62 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर सिर्फ पांच का निस्तारण किया गया। अधिकतर मामले जमीन संबंधी विवाद से संबंधित थे। समसदिया गांव निवासी गीता देवी को कृषि योग्य जमीन का पट्टा मिला था। कागज पर तो लेखपाल ने कब्जा दिला दिया, लेकिन मौके पर किसी और का कब्जा है। उनका आरोप था कि पहले से जोत रहे लोगों ने जमीन से कब्जा नहीं हटाया है। इसी तरह दूसरा मामला पड़रिया गांव का था। विश्वनाथ ने शिकायत की कि पट्टे की जमीन की नापी व कब्जा दिलाने के लिए तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। इस दौरान एसडीएम युगान्तर त्रिपाठी, सीओ ऑपरेशन अनिल कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।