फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Legislators counted four years of achievements of the government at the block headquarters

ब्लाक मुख्यालयों पर विधायकों ने गिनाई सरकार के चार वर्षो की उपलब्धियां

Sun, 21 Mar 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Legislators counted four years of achievements of the government at the block headquarters
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर शनिवार को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कि गए। इस दौरान नेताओं और अधिकारियों ने सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया। सरकारी आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी और स्वीकृति पत्र के साथ ही दिव्यांजगनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई।
विज्ञापन

सिटी ब्लाक परिसर में मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने विधायक निधि से किए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। पर्यटन विभाग द्वारा गजानंद मंदिर के विकास के लिए 50 लाख से कार्य कराया जाएगा। इस दौरान चयनित 25 आवास लाभार्थियों को चाभी व स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया । 5 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल दी गई। इस अवसर पर मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य व आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया। खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जेई आरईएस सुभाष सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। जिगना, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष के विकास योजनाओं सहित केंद्र सरकार की योजनाओं एवं कोरोना काल के सहयोग की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ही सर्वजन की पार्टी है। पार्टी सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम कर रही है। कहा कि गैपुरा रेलवे ओवरब्रिज के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा। उन्होंने कहा कि रामपुर जोपा घाट पर पक्का पुल के लिए पत्रावली लंबित है। उस पर भी मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। इस मौके पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी कोन अजीत कुमार शुक्ल तहसीलदार सदर सुनील कुमार व पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार ने विकास राजस्व व पर्यटन से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पीडी ऋषिमुनि उपाध्याय ने किया। हलिया, उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर छानबे विधानसभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल रहे। मुख्य अतिथि ने छानबे क्षेत्र में स्थित बेदवारा नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पचास लाख रुपये की लागत से शिलान्यास करते हुए शिलापट्ट का अनावरण किया है। उन्होंने सरकार ने चार वर्ष व उपलब्धियों का बखान किया। बताया कि बेदवरा नाथ के साथ कोटारनाथ शिवमंदिर, गड़बड़ा धाम सुंदरीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान एसडीएम लालगंज जंगबहादुर यादव, डीसी मनरेगा मोहम्मद नफीस, एडीओ पंचायत पीयूष दूबे, अमर बहादुर सिंह, विजय कुमार, अवर अभियंता सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed