फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lawyers oppose hike in circle rates; warn of agitation.

Mirzapur News: वकीलों ने सर्किल रेट बढ़ाने का किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

Wed, 02 Sep 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Lawyers oppose hike in circle rates; warn of agitation.
-सर्किल रेट में बढ़ोतरी से जमीन की खरीद-फरोख्त महंगी होगी। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा
विज्ञापन

लालगंज। उपनिबंधक कार्यालय की ओर से जारी नई सर्किल रेट सूची के विरोध में मंगलवार को तहसील सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में सर्किल रेट बढ़ाने के विरोध का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर का भ्रमण कर विरोध जताया।

अधिवक्ताओं का कहना था कि सर्किल रेट में बढ़ोतरी से जमीन की खरीद-फरोख्त महंगी होगी। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने नई दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी अजीत कुमार और उप निबंधक लालगंज को प्रस्ताव व ज्ञापन की प्रति सौंपकर चेतावनी दी कि सर्किल रेट वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ता संघ के सचिव उमाशंकर सिंह पटेल, विजय सिंह मौर्य, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, शिवशंकर यादव, उमेश चंद द्विवेदी, स्वयं प्रकाश त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, विपिन तिवारी, शिवम कुमार पांडेय, सत्येंद्र त्रिपाठी, अनिल कुमार दुबे, मनीष कुमार शुक्ला, राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed