{"_id":"6737a73d29bde53c1d0455a1","slug":"karan-aman-and-vijay-threw-the-ball-the-farthest-mirzapur-news-c-194-1-son1002-120505-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: करन, अमन और विजय ने सबसे दूर फेंका गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: करन, अमन और विजय ने सबसे दूर फेंका गोला
विज्ञापन
रामगढ़। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग की ओर से शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय बिरधी के परिसर में चतरा ब्लॉक की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने दौड़, कूद सहित एथलेटिक्स की अन्य स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। इस दौरान गोला फेंक के सब जूनियर वर्ग में करन, जूनियर वर्ग में अमन, सीनियर वर्ग में विजय यादव को पहला स्थान मिला।
बिरधी के ग्राम प्रधान सियाराम व एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र त्यागी ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवम प्रथम, 800 मीटर में अरविंद यादव प्रथम स्थान पर रहे। वहीं जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजेश यादव, 200 मीटर में कालिक देव, 400 मीटर में मुकेश ने पहला स्थान पाया।
सीनियर वर्ग में सूर्या यादव प्रथम रहे। व्यायाम प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम के समापन ग्राम प्रधान सियाराम व एडीओ कृषि राकेश सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुज त्रिपाठी ने किया।