फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jewelery worth eight lakhs stolen including licensed gun

लाइसेंसी बंदूक समेत आठ लाख के आभूषण चोरी

Sun, 16 Oct 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth eight lakhs stolen including licensed gun
चुनार कोतवाली क्षेत्र के सीखड़ गांव में शुक्रवार की रात चोर पूर्व सैनिक के मकान में घुस कर लाइसेंसी बंदूक समेत करीब आठ लाख रुपये मूल्य के आभूषण उठा ले गए। चोर मकान में सो रहे लोगों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। शनिवार को सुबह सोकर उठने पर दरवाजा बाहर से बंद मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डॉग स्क्वॉयड के साथ पहुंचकर मौके पर छानबीन की।
विज्ञापन

अदलपुरा चौकी क्षेत्र के आराजीलाइन निवासी बैकुण्ठ तिवारी सेना से सेवानिवृत्त होने पर घर पर रहते हैं। उनके दोनों पुत्र भी फौज में सेवारत हैं। बड़ा पुत्र शुक्रवार को पत्नी व बच्चों के साथ घर आया। छोटी बहू पहले से घर पर है। छोटा पुत्र अपनी तैनाती स्थल पर है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे सभी भोजन करके सोने चले गए। बैकुण्ठ पुराने घर के बरामदे में सोए थे। छोटी बहू अपने बच्चे के साथ व बड़ा पुत्र विष्णुकांत अपने परिवार के सदस्यों के साथ नए मकान में अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। शनिवार को सुबह छोटी बहू ने जब दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह बाहर से बंद मिला। मोबाइल फोन से इसकी सूचना उन्होंनेे ससुर बैकुण्ठ को दी। बैकुण्ठ ने बड़े बेटे को फोन करके दरवाजा खोलने के लिए कहा। वे जब दरवाजा खोलने के लिए निकलने लगे तो उनका भी कमरा बाहर से बंद मिला। बैकुण्ठ तिवारी घर पहुंचे तो मुख्य गेट अंदर से बंद था। दूसरी तरफ का दरवाजा खुला था। घर में घुसते ही बैकुंठ सन्न रह गए। छोटी बहू सुरभि के बगल के कमरे में रखी आलमारी टूटी थी। उसमें रखे गहने नहीं थे। बगल में रखी एकनाली लाइसेंसी बंदूक भी नहीं थी। बैकुण्ठ ने बताया कि पांच जोड़ी कान के झुमके, बाली, सात सोने की अंगूठी, दो सोने के मंगलसूत्र, एक चेन व करीब एक किलो वजन के चांदी के विभिन्न जेवरात समेत लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के सामान चोर उठा ले गए हैं। उधर, सूचना पर चुनार पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि, सीओ उमाशंकर सिंह, क्षेत्राधिकारी रामानंद राय, प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन व चौकी प्रभारी जयदीप ने छानबीन की।
विज्ञापन

एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। टीम को मामले का जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया गया है। बैकुण्ठ तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed