फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inter student commits suicide by hanging herself on the third day of her elder sister's wedding

Mirzapur News: बड़ी बहन की शादी के तीसरे दिन इंटर की छात्रा ने फंदालगाकर दी जान

Sat, 27 Apr 2024 02:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Inter student commits suicide by hanging herself on the third day of her elder sister's wedding
पड़री। थाना क्षेत्र के तोसवा गांव में बड़ी बहन की शादी के तीसरे दिन बृहस्पतिवार की देर रात इंटर की छात्रा ने टिनशेड के पाइप के सहारे चादर से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक वह छत पर भाई के साथ सोई थी। रात को जब भाई को बहन नहीं दिखी तो उसने खोजबीन की। देखा तो बहन फंदे पर लटकी थी। शोर मचाया तो परिजन मौके पर गए। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवती की बड़ी बहन की 23 अप्रैल को शादी थी। एक पुत्री की शादी के तीसरे दिन दूसरी पुत्री के फंदे पर लटककर मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी सुचिता दुबे 18 पुत्री विनोद दुबे बृहस्पतिवार की रात को 11 बजे खाना खाकर अपने दिव्यांग भाई के साथ छत पर सोई थी। देर रात वह छत पर लगे टिनशेड के पाइप पर चादर से फंदा बनाकर लटक गई। छत पर सोया भाई जब पास में बहन को नहीं पाया तो उठकर छत पर खोजने लगा। देखा तो बहन फंदे पर लटकी थी। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन छत पर गए। फंदे से सुचिता को उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका सुचिता उमरिया के विंध्यवासिनी इंटर कालेज में इंटर की छात्रा थी। वह तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। 23 अप्रैल को उसकी बड़ी बहन नेहा की शादी थी। परिजन नहीं बता पा रहे कि सुचिता ने फंदे पर लटककर जान क्यों दिया।
विज्ञापन

पड़री थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया कि मृतका ने क्यों फांसी लगाया। परिवार वाले नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed