फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In order to avoid getting caught, a wasp was cut near the eyes, two arrested including a research assistant

Mirzapur News: पकड़ा न जाए इसलिए आंखों के पास बर्रे से कटवाया, शोध सहायक सहित दो गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
In order to avoid getting caught, a wasp was cut near the eyes, two arrested including a research assistant
मिर्जापुर। पीईटी के दूसरे दिन रविवार को पहली पाली में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते समय दो साॅल्वर पकड़े गए। महुवरिया स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पकड़े गए अखंड प्रताप सिंह ने पहचान छुपाने के लिए अपनी आंखों के पास बर्रे से कटवाया था। वहीं, सुंदरमुंदर जायसवाल बालिका इंटर कॉलेज में पकड़ा गया साॅल्वर शोध सहायक है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। एक दिन पहले भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग करते समय एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया था। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कक्ष संख्या 10 में प्रतापगढ़ के बरहुुआ भोजपुर निवासी राहुल प्रजापति के नाम पर परीक्षा दे रहा अखंड प्रताप सिंह निवासी मलाका थरवई प्रयागराज को हिरासत में लिया गया। वह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने बताया कि आरोपी के बायोमीट्रिक फेल होने की सूचना नियंत्रण कक्ष से मिली। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू की गई लेकिन वह बार-बार अपना नाम-पता बदल रहा था। कह रहा था कि वह निर्दोष है, अंत में उसने बताया कि वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस को अभी संदेह है कि वह झूठ बोल रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पहली पाली में बाजीराव कटरा स्थित सुंदरमुंदर जायसवाल बालिका इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या 10 में सर्वेश कुमार के नाम पर एक परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा था। जांच में उसका बायोमेट्रिक का मिलान नहीं हुआ। इस पर लखनऊ के नियंत्रण कक्ष ने केंद्र व्यवस्थापक को सूचित किया। इसके बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम राजेश वर्मा है। वह प्रतापगढ़ जिले के लालगंज के गोसाईपुर अमवा गांव का निवासी है। वह अपने भाई सर्वेश कुमार के नाम पर परीक्षा दे रहा था।

यही वजह रही कि आधार तो मिल गया लेकिन बायोमेट्रिक मिसमैच हो गया। केंद्राध्यक्ष दीपा मौर्या की तहरीर पर कटरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वह प्रतापगढ़ के लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहायक शोध अधिकारी के पद पर तैनात है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि दोनों आरोपियों को प्राथमिकी दर्ज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed