{"_id":"38a0c43fee2f7b7eaec16c5e866e8433","slug":"he-arrived-to-attend-the-wedding-of-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में शामिल होने पहुंचे एमपी के मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में शामिल होने पहुंचे एमपी के मुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मड़िहान के बसही गांव निवासी क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद मध्य प्रदेश व छत्तीगढ़ अंबरीश सिंह के इकलौती बेटी की शादी में रविवार की दोपहर पौने एक बजे शामिल होने पहुंचे।
बेटी को आशीर्वाद देने के बाद मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक रुक कर परिवार के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वह लौट गए। इस दौरान मध्य प्रदेश के सीएम मीडिया के लोगों से कतराते रहे। कहा कि वह निजी कार्यक्रम में आए हैं, इसलिए किसी बिंदु पर कोई बात नहीं करेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकाप्टर पौने एक बजे मड़िहान के बसही गांव में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। जहां पर मुख्यमंत्री को पुलिस द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद वह वाहन से सीधे बसही गांव निवासी अंबरीश के घर पहुंचे। वहां अंबरीश की एक इकलौती बेटी अनामिका को आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार के लोगों मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि रिलायंस कंपनी द्वारा एक ठेका दिया गया था। जिसका काम पूरा होने के बाद कंपनी द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने शिकायत पत्र पढ़ते ही कहा कि यह सरकारी पैसा नहीं है। निजी कंपनी का मामला है।
इसलिए उसी कंपनी के लोगों से भुगतान के लिए बात करें। इसमें वह कुछ नहीं कर सकते हैं। इस दौरान भाजपा नेता लालबहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, गंगा सागर दूबे, अरविंद सिंह, शिव प्रताप सिंह, बिजय बहादुर सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इनके जाने के बाद केंद्रीय मंत्री रंजना जोशी भी अनामिका को आशीर्वाद देने पहुंची।