{"_id":"623f58dd3545584a2e24fe98","slug":"happy-on-making-ashish-and-swatantra-dev-singh-cabinet-ministers-mirzapur-news-vns6450995165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष व स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष व स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। योगी मंत्री मंडल -2 में जिले से आशीष पटेल एवं स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट में शामिल किए जाने से भाजपा व अपना दल कार्यकर्ताओं में खुशी है। कहीं विजय जुलूस तो कहीं पर लोगों का मुंह मीठा कराते हुए हर्ष व्यक्त किया गया।
जमालपुर: अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजा एवं डीजे की धुन पर थिरकते हुए बाजार में विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। जमालपुर विकास खंड के पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष एवं सिकंदरपुर के पूर्व ग्राम प्रधान सुजीत कुमार सिंह को अपना दल एस के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल ने अपना दल एस का गमछा पहनाकर और माल्यार्पण कर अपना दल एस की सदस्यता दिलायी। इस दौरान अपना दल एस के राजेंद्र सिंह, वरुण पटेल, अमूल्य सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान मौजूद रहे। राजगढ़: आशीष पटेल को मंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जुलूस निकालकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मिठाइयां बांटी र्गइं। इस दौरान प्रदेश सचिव व्यापार मंच रविशंकर सिंह, प्रदेश सचिव शिक्षक मंच सुजीत पटेल, रमेश पटेल, शिवम पटेल सहित अपना दल एवं भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इमिलिया चट्टी, एमएलसी आशीष सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर अपना दल एस के कार्यकर्ताओं द्वारा खुशियां मनाई। अपना दल एस नेता अरुणेश सिंह पटेल ने विचार रखे। इस दौरान रामसमुझ पटेल, संदीप सिंह पटेल, अशोक कनौजिया, पप्पू विश्वकर्मा, मंगरू सिंह पटेल, योगेंदर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।