फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get work done against the goal, negligence is not excusable

लक्ष्य के सापेक्ष कार्य कराएं, लापरवाही क्षम्य नहीं

Tue, 06 Apr 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Get work done against the goal, negligence is not excusable
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में सोमवार को जल जीवन मिशन परियोजना की समीक्षा की गई। कहा गया कि यह परियोजना शासन की प्राथमिकताओं में से एक है। सीडीओ ने योजनाओं पर कार्य कर रही एजेंसियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि जिले में नौ स्थानों पर नौ योजनाएं संचालित हो रही हैं। यदि किसी जगह परियोजना के लिए भूमि का चयन नहीं हो पा रहा तो उसके लिए संबंधित विभाग से मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में नौ एजेंसियां लगी हुई हैं। सभी को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए ताकि प्रगति त्वरित और तीव्र हो। एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि इस परियोजना की दैनिक, साप्ताहिक व मासिक प्रगति का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। इसकी आख्या जिलाधिकारी, मंडलायुक्त व शासन को दी जाएगी। वे स्वयं मौके पर जाकर परियोजना की भौतिक प्रगति का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे मानक के अनुसार कार्य कराएं और परियोजना को निर्धारित समय में पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में लघु सिंचाई के सहायक अभियंता, परियोजना के नोडल अभियंता, जलनिगम के अधिशासी अभियंता व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed