फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Forest guard was beaten by the contractor cutting the tree

पेड़ काट रहे ठेकेदार ने की वन रक्षक की पिटाई

Sun, 03 Jan 2021 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Forest guard was beaten by the contractor cutting the tree
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में बिना अनुमति के शीशम का पेड़ काटने से मना करने गए वन रक्षक से ठेकेदार ने गाली देकर मारपीट कर दिया। घटना के बाद वन रक्षक ने 112 पर डायल कर घटना की सूचना दी। अपने उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया।
विज्ञापन

वनरक्षक पिंटू लाल यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम को सूचना मिला कि जंगल में पेड़ काटा जा रहा है। वहां पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति पेड़ काट रहा था। जब उन्होंने मना किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। वन रक्षक की पिटाई होने पर लालगंज रेंज के रेंजर पीके सिंह दलबल के साथ पहुंचे। पेड़ कटवाने वाले के खिलाफ वन विभाग द्वारा प्रतिकर की कार्रवाई किए जाने की बात कही। लेकिन कर्मचारी के साथ मारपीट मामले को अधिकारियों ने दबा दिया। लालगंज के रेंजर पीके सिंह ने बताया कि मारपीट नहीं हुई थी। प्रतिकर की कार्रवाई की गई है। वन रक्षक गैपुरा पुलिस को प्रार्थना पत्र देने के बाद कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed