{"_id":"64a9a3eb6a2cc477f5017264","slug":"five-people-who-stole-pendrol-clip-on-railway-track-arrested-in-encounter-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-2113-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रेल पटरी पर लगी पेंड्रोल क्लिप चोरी करने वाले पांच लोग मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रेल पटरी पर लगी पेंड्रोल क्लिप चोरी करने वाले पांच लोग मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ शनिवार को सुबह सिकिया नहर पुलिया नरायनपुर के पास मुठभेड़ में रेलवे पटरी पर लगने वाली पेंड्रोल क्लिप चोरी करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से 3201 पेंड्रोल क्लिप के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद भी बरामद किया गया।
यह जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शनिवार को दोपहर में पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि वाराणसी से प्रयागराज के बीच डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर की नई रेल लाइन से पेंड्रोल क्लिप चोरी होने की जानकारी मिली थी। पेंड्रोल क्लिप चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और अदलहाट थानाध्यक्ष विजय चौरिसया अपनी टीम के साथ जुटे हुए थे।
उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिकिया नहर पुलिया नरायनपुर के पास रेलवे पटरी से पेंड्रोल क्लिप चोरी करने वाले लोग खड़े हैं। इसके बाद पुलिस और आरपीएफ टीम ने दबिश दी तो बदमाशों ने टीम पर फायर कर किया। पुलिस टीम ने बचते हुए आरोपी कन्हैया लाल निवासी बहादुरपुर कमालपुर थाना अदलहाट, राहुल पटेल निवासी लक्ष्मणपुर थाना शिवपुर वाराणसी, गोरख निवासी कमालपुर थाना अदलहाट और प्रदीप कुमार पटेल उर्फ गोलू निवासी मटिहानी थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से तमंचा और छह बोरियों में 243 पेंड्रोल क्लिप बरामद हुए। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कबाड़ी बृजेश कुमार अग्रहरि उर्फ पिंटू निवासी सिकिया की नरायनपुर स्थित कबाड़ की दुकान से 41 बोरियों में रखा पेंड्रोल क्लिप बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने कुल 3201 पेंडाल क्लिप बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने दो साथियों के साथ थाना अदलहाट, देहात और चुनार क्षेत्र से रेलवे की पटरियों में लगी लोहे की पेंड्रोल क्लिप चोरी करते है। पेंड्रोल क्लिप चोरी कर कबाड़ी बृजेश की दुकान में छिपाकर स्टोर करते थे और बाद में बेच कर मिलने वाली धनराशि आपस में बांट लेते थे। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन से पेंड्रोल क्लिप चोरी होने से ट्रेन हादसे की आशंका बढ़ जाती है। बरामद पेंड्रोल क्लिप की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों को आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेेज दिया गया।