फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   First Logistic Park of Purvanchal in chunar foundation stone laid by Railway Minister ashvani vaishnav

पूर्वांचल का पहला लॉजिस्टिक पार्क: चुनार में रेल मंत्री ने किया शिलान्यास, 30 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Mon, 05 Sep 2022 02:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Sep 2022 02:04 PM IST
सार

यूपी का चौथा और पूर्वांचल का पहला लॉजिस्टिक पार्क मिर्जापुर के चुनार में स्थापित होने जा रहा है। सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शिलान्यास किया। 

विज्ञापन
First Logistic Park of Purvanchal in chunar foundation stone laid by Railway Minister ashvani vaishnav
लॉजिस्टिक पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा, मुरादाबाद और कानपुर के बाद अब यूपी का चौथा और पूर्वांचल का पहला लॉजिस्टिक पार्क मिर्जापुर के चुनार में स्थापित होने जा रहा है। सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शिलान्यास किया। लॉजिस्टिक पार्क के बनने से मिर्जापुर एवं आसपास के इलाकों में निर्मित वस्तुओं को कम समय में देश के प्रमुख बंदरगाहों के जरिये विदेश भेजने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के विशेष प्रयास से जिले के चुनार में लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना हो रही है। लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड की तरफ से कराया जाएगा। प्रथम चरण में 30 करोड़ रुपये की लागत से पार्क का विकास होगा। दूसरे चरण में 70 करोड़ रुपये की लागत से अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन


लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना चुनार रेलवे स्टेशन के पास हो रही जिससे यह रेल एवं सड़क मार्ग के जरिए मुंबई, चेन्नई, कोलकाता एवं दिल्ली से जुड़ जाएगा। तब आसानी से यहां से वस्तुएं इन महानगरों के जरिए विदेश तक जाएंगी। लॉजिस्टिक पार्क का विकास 7000 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा। इसमें वेयर हाउसिंग, पैकिंग और छंटाई की सुविधा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल के कारोबार में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

First Logistic Park of Purvanchal in chunar foundation stone laid by Railway Minister ashvani vaishnav
चुनार में लॉजिस्टिक पार्क का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का कहना है कि चुनार में लॉजिस्टिक पार्क शुरू होने से मिर्जापुर सहित पूर्वांचल के कारोबार में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इन जिलों में निर्मित कालीन, पॉटरी व पीतल उद्योग, हैंडीक्रॉफ्ट के अलावा अनाज व खाद्य वस्तुओं को अंतरराष्ट्रीय बाजार में आसान पहुंच मिलेगा।

निर्यातकों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं मिलेंगी। इस परियोजना के शुरू होने से मिर्जापुर सहित आसपास के जिलों में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पलायन रोकने में भी काफी मदद मिलेगी। लॉजिस्टिक पार्क को सड़क एवं रेल मार्ग से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed