{"_id":"6aa680d9af836c86b3008918","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-attacks-sp-chief-akhilesh-offers-prayers-at-vindhyavasini-temple-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सूप बोले तो बोले चलनी ना बोले': डिप्टी सीएम का सपा मुखिया पर हमला, विंध्यवासिनी मंदिर में किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सूप बोले तो बोले चलनी ना बोले': डिप्टी सीएम का सपा मुखिया पर हमला, विंध्यवासिनी मंदिर में किए दर्शन
Sun, 13 Sep 2026 04:24 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:24 PM IST
सार
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मिर्जापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
मिर्जापुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन किए। पुरानी वीआईपी मार्ग पर नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने अंग वस्त्र पहना कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने एक होटल में कुछ देर विश्राम करने के बाद हाथों में नारियल चुनरी माला पुष्प लेकर वीआईपी गेट से गणेश जी का दर्शन पूजन अर्चन कर मां विंध्यवासिनी देवी माता के गर्भ गृह में पहुंचकर विधि विधान पूर्वक मां का दर्शन पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा
पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा फिर से प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। देश के साथ- साथ प्रदेश भी विकास के रफ्तार में शामिल रहेगा। जिस प्रकार से डबल इंजन की सरकार ने देश के सभी वर्गों का बिना भेद भाव सेवा किया है। गरीब कल्याण, महिला शसक्तीकरण, किसान कल्याण, युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए हमारी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ा है और सभी योजना लोगों तक पहुंचाया है, उसी प्रकार से लोगों का समर्थन पुनः हम लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
आकाश आनंद के भाजपा में आने की बात को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि ये उनका पारिवारिक विषय है उसमें हमारा कोई जवाब नहीं। केशव मौर्या ने सड़कों की स्थिति को लेकर कहा कि गड्ढा मुक्ति अभियान को लेकर हमारी बैठक हो चुकी है और जल्द ही इस पर हम काम करने वाले हैं। हमारा प्रयास है कि चाहे ग्रामीण सड़के हों, मुख्य मार्ग हो, स्टेट हाइवे हो, नेशनल हाइवे हो सभी दुरुस्त कराए जाएंगे। कहा कि बारिश अच्छी हुई है, किसानों में खुशी है। कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ। सर्वे कराया जा रहा है, जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।
सपा पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का पीडीए फर्जी है। पिछड़ों और दलितों के साथ उन्होंने धोखा किया है। जिसका जवाब उन्होंने कई बार दिया है और फिर से इस बार जनता जवाब देगी। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के लोग सैफई में ही दिखेंगे। अखिलेश यादव के बारे में यही कहूंगा कि सूप बोले तो बोले चलनी ना बोले। इनके कार्यकाल में पूरा प्रदेश बर्बाद हो गया था।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का पीडीए फर्जी है। पिछड़ों और दलितों के साथ उन्होंने धोखा किया है। जिसका जवाब उन्होंने कई बार दिया है और फिर से इस बार जनता जवाब देगी। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के लोग सैफई में ही दिखेंगे। अखिलेश यादव के बारे में यही कहूंगा कि सूप बोले तो बोले चलनी ना बोले। इनके कार्यकाल में पूरा प्रदेश बर्बाद हो गया था।