{"_id":"6a234fe5828ed3d76d7ef3d97be980b4","slug":"father-daughter-cut-ax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने पुत्री को कुल्हाड़ी से काटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने पुत्री को कुल्हाड़ी से काटा
ब्यूरो अमर उजाला/मिर्जापुर
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशोरी के प्रेम संबंध की जानकारी होने पर उसके पिता ने शनिवार की रात कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। दुर्गंध निकलने पर लोगों ने सोमवार को सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव निकलवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला देहात कोतवाली के पिपराडाड़ गांव का है।
पुलिस के अनुसार किशोरी (17) कक्षा दस की छात्रा थी। कथित तौर पर उसका क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। जानकारी होने पर उसके पिता राकेश पाल ने युवक से मिलने पर पाबंदी लगा दी।
पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी गुरुवार की रात घर से गायब हो गई। सुबह पिता ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। मां के अनुसार शनिवार की रात अंजली घर आई तो पहले उसे डांट फटकार लगाई।
विज्ञापन
फिर समझाते हुए उसे खाना खिलाकर सोने के लिए भेजा। इसी बीच उसके पिता आ गए और दो दिनों तक गायब रहने का कारण पूछने लगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
मामला बढ़ने पर पिता ने कुल्हाड़ी से बेटी के सिर तथा शरीर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पिता ने अंजली का शव घर के पास स्थित एक कुएं में ले जाकर फेंक दिया।
दो दिनों तक मामला दबा रहने के बाद सोमवार को जब कुएं से दुर्गंध आने लगी तो ग्रामीणों ने किसी के गिरने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया।