फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Even on Prakash Parva, there is darkness on the main roads of the city.

Mirzapur News: प्रकाश पर्व पर भी नगर के मुख्य मार्गों पर अंधेरा

Sun, 12 Nov 2023 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Even on Prakash Parva, there is darkness on the main roads of the city.
मिर्जापुर। प्रकाश पर्व पर अब भी नगर के कुछ मार्गों पर रात में अंधेरा रह रहा है। पूरे नगर में लोग अपने घरों पर रोशनी कर रहा हैं, लेकिन कलेक्ट्रेट रोड पर अभी भी अंधेरा है। कमोवेश यही स्थिति सिविल लाइन मार्ग व नगर की गलियों के अंदर भी है।
विज्ञापन

नगर पालिका मिर्जापुर क्षेत्र में कुल 886 प्रकाश बिंदु हैं। इसके साथ ही 300 प्रकाश बिंदु पं. दीनदयाल उपाध्याय अक्षय ऊर्जा योजना के तहत बनाए गए हैं, ताकि इन बिंदुओं पर उजाला की व्यवस्था कर नगर को रौशन किया जा सके। करीब पौने दो करोड़ के बजट से भरूहना से बसही तक बने प्रकाश बिंदुओं का शारदीय नवरात्र के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने लोकार्पण किया था। वर्तमान में इसमें से भी कई प्रकाश बिंदु बंद पड़े हैं और वहां रात के समय अंधेरा रहता है। नगर क्षेत्र में निर्धारित प्रकाश बिंदुओं पर रखरखाव के लिए नगर पालिका ने एक एजेंसी को अधिकृत किया है। वर्ष 2025 तक एजेंसी को इन प्रकाश बिंदुओं की देखभाल व रखरखाव करनी है। प्रकाश बिंदुओं पर लाइट बंद होने से लोग परेशान हो रहे हैं। नगर में एलईडी लाइटें लगवाई गई हैं। इन लाइटों के लिए निर्माता कंपनी स्वत: ही कुछ समय की गारंटी देती है। इसके बाद भी इन प्रकाश बिंदुओं पर लाइट खराब होने पर नागरिकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट की तरफ के मार्ग पर कई कार्यालय हैं। रात के समय सन्नाटा हो जाता है। इसलिए प्रकाश की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। इसी प्रकार बभनैया टोला, मालवीय गली, कटरा बाजीराव, गणेशगंज आदि जगहों पर भी प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं है। टीबी अस्पताल तिराहा से सिविल लाइन मार्ग पर भी प्राय: अंधेरा रहता है। स्ट्रीट लाइट बनती है फिर एकाध दिन बाद खराब हो जाती है। नगर पालिका के प्रकाश प्रभारी जटाशंकर का कहना है कि प्रकाश बिंदुओं को ठीक कराने की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की है। यदि कहीं शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। बड़ी माता मंदिर के पास लगा हाईमास्ट एक वर्ष से खराब पड़ा है, जबकि इस जगह काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। नागरिकों का कहना है कि सभासद से शिकायत की गई थी लेकिन आज तक प्रकाश बिंदु नहीं बन सका। सभासद वर्षा कसेरा का कहना है कि नागरिकों की बात सही है। नगर पालिका में इसकी सूचना बार- बार दी जा रही है, लेकिन नगर पालिका के पास उपकरण ही नहीं है। इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed