फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Even after weeks of preparation the power supply system collapsed

Mirzapur News: हफ्तों तैयारी के बाद भी ध्वस्त रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Wed, 10 Apr 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Even after weeks of preparation the power supply system collapsed
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेला के पहले दिन मंगलवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त रही। नवरात्र मेला शुरू होने से कुछ घंटे पहले बिजली गुल हो गई तो मंगलवार को दिन में भी कुछ घंटे बिजली गायब रही। इसके चलते दर्शनार्थियों के अलावा व्यवस्था में लगे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नवरात्र मेला को लेकर महीने भर पहले से तैयारी शुरू हो गई थी। तैयारी के नाम पर विद्युत निगम ने दो से सात अप्रैल तक प्रतिदिन सात से आठ घंटे कटौती की। आठ अप्रैल को भी दिन भर बिजली गुल रही। शाम को बिजली आई जरूर, परंतु आना-जाना लगा रहा। देर रात एक बार फिर बिजली गायब हो गई। कई मार्ग अंधेरे में डूब रहे। इसके चलते मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालुओं के अलावा व्यवस्था में लगे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी तरह से आपूर्ति बहाल की गई। इस बीच मंगलवार को दोपहर में एक बार फिर बिजली कट गई। इसके चलते इस प्रचंड गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed