फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eleven, including recruits, were infected, eight were healthy

रिक्रूट समेत 11 मिले संक्रमित, आठ हुए स्वस्थ

Sun, 06 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Eleven, including recruits, were infected, eight were healthy
मिर्जापुर। जिले में लगातार 158वें दिन रविवार को चुनार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से तीन रिक्रूट समेत 11 कोरोना संक्रमित मिले। आठ के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 11 पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 239 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 36 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 42 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 161 है। 12 मरीज आइसोलेशन और 61 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को दो हजार 163 की रिपोर्ट आई। 11 पाजिटिव मिले है। इसमें आरटीसी चुनार से तीन रिक्रूट, भरपुर लाइन चुनार से एक महिला, मिश्रधाप चील्ह से एक महिला, रघुनािपिुर जमालपुर से एक महिला, दुगौली विजयपुर से एक पुरुष, बजरडीहा कछवां, पुरानी अंजही से एक महिला, विजयपुर से एक पुरुष, करनैलगंज चुनार से एक महिला है। चार महिला समेत आठ को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक दो लाख 16 हजार 952 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 15 हजार 381 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 571 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 25 हजार 405 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 59 हाट स्पाट है। इसमें 42 ग्रामीण और 17 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed