फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eight out of 52 cameras installed in Vindhyachal temple are faulty

Mirzapur News: विंध्याचल मंदिर में लगे 52 कैमरों में से आठ खराब

Fri, 22 Mar 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Eight out of 52 cameras installed in Vindhyachal temple are faulty
मिर्जापुर/विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की तैनाती तो रहती ही है, साथ ही निगरानी के लिए सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं। मंदिर के आस-पास चारों तरफ 52 कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से आठ कैमरे खराब चल रहे हैं। ये कैमरे महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे हैं।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए देश को कोने-कोने से दर्शनार्थी आते हैं। अब विंध्य कॉरिडोर बन गया है। काॅरिडोर बनने के बाद दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग से विंध्य धाम चौकी स्थापित की गई है। नवरात्र के दौरान मां के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है। ऐसे में अराजक तत्वों के साथ ही व्यवस्था पर निगरानी के लिए मंदिर के आस-पास सीसी कैमरे लगाए गए हैं। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 52 कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से आठ कैमरे खराब हैं। इन कैमरों में विंध्य विकास परिषद की तरफ से 28 कैमरे लगवाए गए हैं। इसमें से पांच खराब हैं। श्री विंध्य पंडा समाज की ओर से 24 कैमरे लगवाए गए हैं। इनमें से तीन खराब हैं। नई वीआईपी मार्ग की ओर से आने पर सीढ़ी के पास लगा कैमरे खराब है। मंदिर परिसर में विराजमान मां दुर्गा देवी मंदिर के पास लगा कैमरा खराब है।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह की ओर वाले मार्ग पर जहां दान पेटिका से होकर लाइन लगती है, वहां लगा कैमरा भी खराब है। इसके अलावा चौक परिसर, जयपुरिया गली, झांकी चैनल, प्रशासनिक लाइन, मंदिर की छत पर लगाए गए कैमरे खराब हैं। मंदिर के पास विवाद होता रहता है। जिसका वीडियो आदि सीसी कैमरे में रिकाॅर्ड हो जाता है। ऐसे में यह भी चर्चा है कि कहीं जान-बूझ कर इन कैमरों को तो खराब नहीं कर दिया गया है। अप्रैल माह में नवरात्र पड़ने वाला है। उस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। सुरक्षा की दृष्टि से इन खराब कैमरों को बनवाना जरूरी है। एएसपी सिटी नितेश सिंह का कहना है कि अगर कैमरे खराब हैं तो उसकी जांच कराकर सही कराया जाएगा। ताकि निगरानी में कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed