{"_id":"646675d138c4c3a531084654","slug":"discussion-of-cases-of-paxo-and-rape-soon-complete-mirzapur-news-c-20-1-212315-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पाॅक्सो व दुष्कर्म के मामलों की विवेचना जल्द करें पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पाॅक्सो व दुष्कर्म के मामलों की विवेचना जल्द करें पूरा
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आए पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण का निर्देश भी दिया गया। बैठक के दौरान एसपी ने मातहतों को पॉक्सो व दुष्कर्म से संबंधित मामलों की विवेचना समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एसपी ने थानाध्यक्षों को शांति, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों, रोडवेज व रेलवे स्टेशन के अलावा बाजरों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोंलिंग का निर्देश दिया। मिशन शक्ति के तहत अधिकारियों को उन्होंने गांवों, मोहल्लों में चौपाल लगाकर, स्कूल व काॅलेजों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने को कहा। अवैध शराब व नशीले पदार्थों को रखने व बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने, भू, वन व खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। न्यायालय में चार्जशीट, एफआर के दाखिला तथा मुकदमों खासकर महिला सम्बन्धित अपराध के मुकदमों में प्रभावी पैरवी करने का निर्देश दिया। पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म आदि के मुकदमों की विवेचना का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इनामी अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जरूरी कार्रवाई करने की हिदायत भी दी। चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन व शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित करने, आईजीआरएस व अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करने का भी निर्देश दिया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओपी सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।