फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   denial of marriage due to lack of bike in dowry in mirzapur

दहेज में बाइक नही मिलने पर तोड़ दिया रिश्ता

Wed, 01 Jul 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
denial of marriage due to lack of bike in dowry in mirzapur
लालगंज। शादी में अपाचे बाइक नहीं मिलने पर शादी से पहले ही लड़के वालों ने रिश्ते तोड़ दिया। लड़के के पिता के इंकार के बाद रस्म अदायगी में हुए खर्च को पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों ने एक दूसरे को वापस कर दिया।
विज्ञापन

लालगंज विकास के अंतरी नदौली करौदी निवासी ने अपनी लड़की की शादी लालगंज में तय की थी। दो जुलाई शादी होनी थी। दोनों परिवार खुश थे। लेकिन शादी से एक दिन पहले ही वर पक्ष ने लड़की वालों से अपाचे बाइक की मांग कर दी। लड़की के पिता एकाएक बाइक मांगने से परेशान हो गए। इस प्रस्ताव को सुनकर लड़की के पिता ने वर पक्ष को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन सभी प्रयास व्यर्थ गए।
विज्ञापन

लड़के के पिता अपाचे बाइक की मांग को लेकर अड़ा रहा। ऐसे में शादी तोड़ने पड़ी। पंचायत के बाद दोनों पक्ष ने पंचायत के माध्यम से रस्म अदायगी में हुआ खर्च एक दूसरे को वापस कर दिया। उधर, लाचार होकर लड़की के पिता ने शादी दूसरे स्थान पर करने का निर्णय लिया। 24 घंटे ही शादी में बचे हैं, सभी तैयारियां हो चुकी हैं। यहां तक कि रिश्तेदार घर पर आ चुके थे। ऐसे में रिश्तेदारों ने सहयोग करते हुए लड़की की तैयारी दूसरे स्थान पर तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed