फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death by drowning in the Sevati River

Mirzapur News: सेवटी नदी में डूबने से मौत

Sat, 04 Jul 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Death by drowning in the Sevati River
हलिया। गड़बड़ा शीतल धाम के सेवटी नदी में शुक्रवार सुबह गोपाल कोल (48) का शव मिला। ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष हलिया राजीव कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और शव बाहर निकलवाया। गोपाल कोल भदौहा थाना मड़िहान का रहने वाला था। पुलिस ने सूचना मृतक के परिजनों को दी है। बड़े भाई संतोष और सुभाष कोल ने बताया कि गोपाल मिर्गी से ग्रसित था। घर से चार-पांच दिन पहले निकला था। अक्सर गड़बड़ा धाम आया जाया करता था। आशंका है कि सेवटी नदी में स्नान करने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने पर गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पत्नी कुसुम देवी रो-रोकर बेहाल है। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed