{"_id":"6515cf49f55f7e5fc80f9d14","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-under-suspicious-circumstances-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-6258-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ में लगे फंदे पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ में लगे फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
कलवारी। राजगढ़ थाना क्षेत्र के गोरथरा के रैकरा पुुरवा के पास बृहस्पतिवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लगे फंदे से लटकते हुए एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले बाइक के जरिये शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़ नौगढ़वा निवासी महेंद्र कुमार मौर्या उर्फ रन्नू (34) पुत्र मुटुक धारी ने अपनी पत्नी ममता (30) का ऑपरेशन सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के पगीया स्थित एक अस्पताल में कराया था। महेंद्र पगीया से बुधवार को घर के लिए निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने कई जगह खोजबीन की, लेकिन महेंद्र का पता नहीं चला। इस बीच बृहस्पतिवार को सुबह रैकरा के ग्रामीण शौच के लिए गए तो उनकी नजर पेड़ पर गमछे के सहारे लगे फंदे पर युवक का लटकता शव दिखा। पास में बाइक खड़ी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर राजगढ़ थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव पहुंचकर शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर मड़िहान सीओ अनिल कुमार पांडे फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महेंद्र से एक पुत्र आशीष और एक पुत्री गीता हैं। वे चार भाईयों में छोटे थे। राजगढ़ थाना अध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने बताया कि एक युवक का फंदे पर लटकता शव मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ अनिल पांडेय ने बताया कि पेड़ पर लगे फंदे में लटकता एक युवक का शव मिला है। उसकी शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी गई। घरेलू समस्या के कारण युवक फंदे पर लटक गया।