{"_id":"57b5ffde4f1c1b77766ecc9c","slug":"six-deaths-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मौतों से कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह मौतों से कोहराम
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बचाव में लगे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जियारत करने आए जायरीन की गाड़ी के नाले में गिरने से एक ही परिवार के छह लोगो की मौत से इलाके में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाई। गाड़ी में फसें चार लोगों को जिंदा गाड़ी से बाहर निकाल लिया। लेकिन छह की लाशें ही बाहर निकाली जा सकीं। सबको बचा नहीं पाने का मलाल लोगों को सालता रहा। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों के इलाज का बंदोबस्त कराया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे। चालक फरार हो गया जबकि तीन अन्य बचकर कहीं चले गए। उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।
दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे जब कुछ लड़के नाले के किनारे खड़े थे तभी टवेरा को नाले में गिरता देख शोर मचाने लगे। पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच आसपास के लोग नाले में गिरे टवेरा से यात्रियोें को निकालने का कार्य शुरु कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकाकारी मुकेश उत्तम और कोतवाली प्रभारी एनएन सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और कुछ पुलिसकर्मी भी पानी में उतर कर राहत कार्य में जुट गए। भारी बारिश के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आने लगीं। पुलिसकर्मियों ने सभी को एबुंलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगाें को वहीं भर्ती कर लिया। बाद में घायल महिला के अनुरोध पर सभी को वाराणसी रेफर कर दिया।
इसके पूर्व सूचना मिलने पर पहले पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन मौके पर पहुंच गए फिर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह भी चुनार पहुंचे। अधिकारियों ने क्रेन मंगा कर नाले से गाड़ी को बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंच कर घायलों के उचित इलाज का निर्देश दिया। चारों घायलों की हालत नाजुक बनी है। शाम साढ़े छह बजे मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और सहायता का आश्वासन दिया।