फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Raiding police team went to the effort of blowing

दबिश देने गए पुलिस दल को फूंकने का प्रयास 

Thu, 13 Oct 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 13 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Raiding police team went to the effort of blowing
जांच के दौरान पुलिस - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर क्षेत्र के महेवा गांव में बुधवार की भोर में हुई मारपीट व फायरिंग में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। आरोपियों को गिरफ्तार करने गए पुलिस दल पर मिट्टी का तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया गया। इस मामले में महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  घायलों को बनारस के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत गंभीर है। 

 


महेवा निवासी हीरा पटेल व राम किशुन बिंद(60) के बीच एक भूखंड पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। उनमें कई बार मारपीट भी हो चुकी है। सोमवार की शाम दोनों में पक्षों में फिर मारपीट हुई थी। रामकिशुन ने हीरा व सहयोगियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। इससे नाराज हीरा ने मंगलवार की भोर करीब सवा चार बजे हैंडपंप पर पानी भरने गए रामकिशुन तथा उसका बेटे धमेंद्र(22) पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन

 

शोरगुल सुनकर रामकिशुन की पत्नी तथा एक बेटी वहां आ गईं। आरोप है कि हीरा ने रामकिशुन पर तमंचे से गोली चलाई जो धमेंद्र (22) की गर्दन में जा लगी। छर्रा लगने से रामकिशुन  पत्नी इंद्रवती और बेटी सुमन (14) घायल भी घायल हो गईं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने हीरा के घर दबिश दी तो उसकी पत्नी सुनीता ने थानाध्यक्ष योगेश यादव, उपनिरीक्षक श्रवण कुुमार, संजय सिंह और अन्य सिपाहियों पर मिट्टी का तेल फेंक दिया और उन्हें जलाने के लिए आग लगाने की कोशिश कर ही रही थी कि पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। मकान की तलाशी के दौरान बल्लम, गड़ासा, चाकू, तलवार, तमंचा और कारतूस आदि बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अरविंद सेन ने बताया कि मंगलवार की भोर में भूमि विवाद में एक व्यक्ति ने अपने विपक्षी पर गोली चला दी। गोली दूसरे को लगी है जबकि तीन लोग छर्रे से घायल हुए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस पर हमले के मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed