फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   beten the pro of sp

लड़ाई छुड़ा रहे एसपी के पीआरओ पर हमला

Fri, 16 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 16 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी तिराहे पर बुधवार की रात दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट को शांत कराने पहुंचे एसपी के पीआरओ पर ही लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।  जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर पहुंची शहर व देहात कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। पीआरओ की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने दरोगा पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा पंजीकृत कर उनको जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे रमईपट्टी तिराहे पर बैजनाथ एवं रविशंकर गुप्ता के परिवार के दो लड़के आपस में किसी बात लेकर मारपीट कर रहे थे। जिसको देखते ही रास्ते से गुजर रहे पीआरओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने गाड़ी रोक कर बीच-बचाव करने की कोशिश की। दोनों पक्षों को अलग कर घर जाने को कहा। मामला शांत भी हो गया था। इसी बीच अजय गुप्ता अपने चार भाईयों के साथ आ गया और दोबारा मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर हमलावर पीआरओ से उलझ गए और हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच  एलआइयू इंस्पेक्टर एसएन पाठक पहुंच गए और उन्होंने तत्काल पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। पीआरओ पर हमला होने की जानकारी होते ही एसपी  घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल शहर व देहात पुलिस को बुलाया। भारी संख्या में पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगे लेकिन तब तक पुलिस ने घेराबंदी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी नीरज गुप्ता, सुनील गुप्ता, अजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, पंकज गुप्ता   पुत्र वैजनाथ गुप्ता तथा रिंकू  गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता समस्त निवासी रमईपट्टी शहर कोतवाली के विरुद्घ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed