फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three occupants of an Innova injured after being hit by a truck in Mohali; one suffers a leg fracture

Mohali News: मोहाली में ट्रक की टक्कर से इनोवा सवार तीन घायल, एक का पैर फ्रैक्चर

Wed, 26 Aug 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three occupants of an Innova injured after being hit by a truck in Mohali; one suffers a leg fracture
मोहाली। प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के पास मोहाली बाईपास पर एक सीमेंट मिक्सचर ट्रक ने इनोवा कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में इनोवा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से जीरकपुर के जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



घायलों में अमित शर्मा की बाईं टांग में फ्रैक्चर हुआ है। उनके दोस्त मोहित ठाकुर की दाईं जांघ में फ्रैक्चर आया है। कार चला रही हरगुण कौर की बाईं तरफ की पसलियां टूट गई हैं। अमित शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी टांग का ऑपरेशन होना बाकी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। जीरकपुर निवासी अमित शर्मा (27) ने पुलिस को दिए बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह मोहाली में टूर एंड ट्रैवल्स का काम करते हैं। 18 अगस्त की रात वे अपने स्टाफ सदस्य मोहित ठाकुर और हरगुण कौर के साथ रोपड़ से एक बैठक के बाद जीरकपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन




हादसे का विवरण

अमित के अनुसार, रात करीब दस बजे वे मोहाली बाईपास से प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे। इसी दौरान यूनिवर्सिटी की तरफ से सीमेंट मिक्सचर ट्रक मुख्य सड़क पर आया। आरोप है कि ट्रक चालक ने लापरवाही से अचानक कट मार दिया। इससे उनकी इनोवा ट्रक के पीछे जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस कार्रवाई और चालक की तलाश

हादसे के बाद चालक ने ट्रक भगाने का प्रयास किया। हालांकि, कुछ दूरी पर ट्रक खड़ा कर वह मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तीनों घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए जेपी अस्पताल जीरकपुर पहुंचाया। घायल अमित शर्मा ने 20 अगस्त को पुलिस चौकी सेक्टर-83ए पहुंचकर बयान दर्ज कराया। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 281, 125ए, 125बी और 324(4) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed