फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scooter-borne youth arrested with nine stolen mobile phones.

Budaun News: चोरी के नौ मोबाइल फोन समेत स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Scooter-borne youth arrested with nine stolen mobile phones.
उझानी। कोतवाली पुलिस ने चोरी के नौ मोबाइल फोन के साथ स्कूटी सवार बदायूं निवासी फईम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि ये मोबाइल फोन उसने कछला कांवड़ मेला और भंडारों में पहुंचे लोगों से चुराए थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार फईम बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरपारा का निवासी है। पुलिस को वह वितरोई मोड़ की ओर जाने वाले रास्ते पर सोमवार अपराह्न करीब एक बजे मिला। फईम ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल फोन बेचने के लिए ग्राहकों के इंतजार में खड़ा था। पुलिस कर्मियों ने बरामद मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर नोट करने के बाद आरोपी फईम का मेडिकल कराया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। बाद में उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिनके मोबाइल चोरी हुए हैं, उनके बारे में जानकारी कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed