फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparations underway to sell spurious *khoa* for Raksha Bandhan; team seizes 10 quintals of food products.

Basti News: रक्षाबंधन पर नकली खोआ खपाने की तैयारी, टीम ने 10 क्विंटल खाद्य पदार्थ पकड़ा

Wed, 26 Aug 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to sell spurious *khoa* for Raksha Bandhan; team seizes 10 quintals of food products.
खाद्य सुरक्षा एवं औष​​धि प्रशासन से जब्त किया नकली खाद्य पदार्थ स्रोत विभाग
बस्ती। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर टीम ने बड़ेवन के पास एक वाहन से करीब नौ क्विंटल खोआ और एक क्विंटल बूंदी दाना बरामद किया। खाद्य पदार्थ उन्नाव से बस्ती होते हुए गोरखपुर ले जाए जा रहे थे। टीम ने खोआ को जब्त कर विनष्टीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाहन संख्या यूपी-78 एलएन-8348 को बड़ेवन के पास रोका गया। निरीक्षण के दौरान वाहन में करीब नौ क्विंटल खोआ और एक क्विंटल बूंदी दाना मिला।
विज्ञापन

टीम ने खोआ के चार और बूंदी दाना का एक नमूना संग्रहित किया है। नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक को भेजा जा रहा है। वहीं, जब्त खोआ के विनष्टीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अब तक आठ नमूने लिए, आठ कारोबारियों को नोटिस
जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिलावट के खिलाफ अभियान पहले से चल रहा है। अब तक पनीर, लड्डू, खोआ और रंगीन चिप्स समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल आठ नमूने लिए जा चुके हैं। साफ-सफाई और स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करने पर आठ खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक भी किया। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार वर्मा, नरेश कुमार तिवारी और अंकिता मौजूद रहीं।

------------
त्योहार पर खपाने की आशंका
सूत्रों के अनुसार, रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खोआ और अन्य खाद्य पदार्थों को दुकानों तक पहुंचाने की तैयारी थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों में खलबली है। विभाग की ओर से आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed