{"_id":"6a8df87c9366ae44ca0bcb80","slug":"head-on-collision-between-two-motorcycles-two-including-an-elderly-person-referred-in-critical-condition-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-183946-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बुजुर्ग समेत दो गंभीर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बुजुर्ग समेत दो गंभीर रेफर
विज्ञापन
निचलौल। निचलौल-सिसवा मार्ग पर ग्रामसभा अरदौना स्थित क्रांति चौराहे के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा इटहिया निवासी 70 वर्षीय शिवशंकर बाइक से जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर बुढ़ाडीह निवासी 12 वर्षीय आरती पुत्री सूरज सवार थी। दोनों बाइक विपरीत दिशाओं से आ रही थीं। क्रांति चौराहे के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम सीएचसी पहुंची थी। घायलों का इलाज परिजन की देखरेख में कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।