{"_id":"5a5901b64f1c1bf3408b4733","slug":"91515782582-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर के गजिया टोला में 27 दिसंबर को आटो चालक मकबूल अहमद की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या मामले में विंध्याचल पुलिस ने गुरुवार की दोपहर दोपहर ढाई बजेे मिर्जापुर रोड से आरोपी गुलाम वारिस चंद उर्फ बन्नन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, एक खोखा भी बरामद किया।
सीओ नगर संजय सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि विंध्याचल थाना क्षेत्र के गजिया टोला मोहल्ला निवासी गुलाब उर्फ बन्नन के खिलाफ गांव के ही एक व्यक्ति ने महिलाओं से मारपीट एवं छेड़खानी करने के आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। 27 दिसंबर को मामले की जानकारी होने पर गुलाब वारिस उर्फ बन्नन पुत्र नजर अहमद शिकायतकर्ता से विवाद करने लगा। मामला बढ़ने पर बन्नन शिकायतकर्ता की पिटाई करने लगा। उधर, से गुजर रही गजिया निवासी मकबूल अहमद पुत्र सियाहिम की मां बीच बचाव करने पहुंची तो उसेेेे भी बन्नन ने मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी होने पर मकबूल बन्नन के घर पहुंचा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बन्नन ने तमंचे से मकबूल अहमद की गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। 11 जनवरी गुरुवार की दोपहर ढाई बजे सूचना मिली कि हत्यारोपी गुलाम वारिस उर्फ बन्नन विंध्याचल से मिर्जापुर कचहरी की ओर जाने वाला है। जानकारी होते ही पुलिस टीम पहुंची और गजिया टोला के पास मिर्जापुर रोड से बन्नन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की निशान देही पर पुलिस ने उसके भाई के घर में छिपा कर रखे गए 12 बोर के तमंचा और खोखा बरामद कर लिया है। सीओ ने बताया कि बन्नन ने गुस्से में आकर मकबूल को गोली मारी थी।