{"_id":"6a980c6ad405a2ad2f044ef1","slug":"dispute-at-petrol-pump-firing-in-the-air-and-car-vandalism-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117672-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पेट्रोल पंप पर विवाद, हवाई फायरिंग और कार तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पेट्रोल पंप पर विवाद, हवाई फायरिंग और कार तोड़ी
Wed, 02 Sep 2026 05:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर के आरती चौक स्थित कुबेर पेट्रोल पंप पर बुधवार तड़के तेल भरवाने को लेकर विवाद हो गया। इस दाैरान हवाई फायरिंग और एक कार में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तड़के सवा दो बजे पंजाब नंबर की एक फॉक्सवैगन वेंटो में गलती से पेट्रोल भर दिया गया। इस पर चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक अन्य कार वहां पहुंची। वेंटो चालक ने उन्हें ईंधन लेने से रोका जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दिल्ली नंबर की कार से एक युवक ने पिस्तौल निकालकर हवा में गोली चलाई। हमलावर अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग निकले। वेंटो का चालक भी अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। करीब साढ़े तीन बजे बदमाश 4-5 हथियारबंद साथियों के साथ दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचे। उन्होंने पंप परिसर में खड़ी वेंटो कार में जमकर तोड़फोड़ की। गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चौकी घुमार मंडी के प्रभारी एएसआई देविंदर पासी ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।