फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth assaulted at shop; struck on the head with a pistol.

Haridwar News: दुकान पर खड़े युवक से मारपीट, तमंचे से सिर पर किया वार

Wed, 02 Sep 2026 04:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Youth assaulted at shop; struck on the head with a pistol.
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पथरी। थाना क्षेत्र के फेरूपुर रामखेड़ा गांव में दुकान पर खड़े युवक के साथ मारपीट और तमंचे से हमला करने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने एकराय होकर उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर एक ने तमंचे से उसके सिर पर वार कर दिया। बचाने आए पड़ोसी पर भी धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सत्यम निवासी ग्राम फेरूपुर रामखेड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने वर्ष 2026 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और वर्तमान में बी.फार्मा की तैयारी कर रहा है। 30 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने घर के बाहर स्थित दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान गांव का बिट्टू अपने साथी दीपक उर्फ पुड़ी, अमित उर्फ रॉकी, प्रमोद उर्फ हांडा, सुमित, बांबी, वंश निवासी ग्राम फेरूपुर रामखेड़ा वहां पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि सभी ने एकराय होकर सत्यम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बिट्टू ने तमंचे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले डोलू और रजत समेत अन्य ग्रामीण पहुंचे। डोलू ने उसे बचाने का प्रयास किया तो दीपक और उसके साथियों ने डोलू को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दीपक ने धारदार हथियार से डोलू के हाथ और सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और हाथ में भी गंभीर चोट आई। शोर सुनकर अन्य ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी तमंचा और धारदार हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed