फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Son-in-law attacked by in-laws, jewellery also looted

Ludhiana News: दामाद पर ससुराल पक्ष का हमला, जेवर भी लूटे

Wed, 02 Sep 2026 05:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 02 Sep 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law attacked by in-laws, jewellery also looted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। वैवाहिक अनबन के चलते ससुराल पक्ष ने दामाद के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने शहर निवासी तरुण दत्त को पीटकर घायल किया और नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। घायल तरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना 26 और 27 अगस्त की रात को हुई। सुनील दत्त की शिकायत पर थाना डिवीजन आठ पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें गगनदीप सिंह, उसकी पत्नी, अंजली शर्मा, नेहा शर्मा और गरिमा शर्मा शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, तरुण दत्त का विवाह 12 नवंबर 2025 को गरिमा शर्मा से हुआ था। शादी के बाद से ही दंपती के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने तरुण को बंधक बनाकर डंडों से पीटा। उन्होंने घर से सोने के जेवरात और 22 हजार रुपये नकदी भी चुरा लिए। तरुण के शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। तरुण के माथे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed