फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा

पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा

Mon, 18 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के बौता विशेषर सिंह गांव में रविवार की भोर में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बौताविशेषर सिंह गांव निवासी अरविंद कुमार बिंद की पत्नी रतन देवी 24 वर्ष की रविवार की भोर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी खबर पाकर इलाहाबाद जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के सकरी गांव में रहने वाले मायके पक्ष के भाई व अन्य उसके सुसराल पहुंचे। लोगों ने मुंह कान आदि पर खून देखकर उसकी हत्या करने की आशंका जताई। मृतका के भाई सुबेदार पुत्र शिव लोचन ने थाने में तहरीर दी कि मेरी बहन रतन देवी की शादी वर्ष 2011 में अरविंद के साथ हुई थी। शादी के समय से ही ससुराली बाइक की मांग कर रहे थेे। इसके साथ ही उसको आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे थे। जिसकी रविवार को दहेज के लिए ही उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अरविंद, सास, ससुर व दो देवर सहित पांच पर दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह व वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार राय ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी । बहरहाल, पुलिस ने पति अरविंद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका को एक लड़की अर्षदीपा तीन वर्ष व एक पांच माह का पुत्र अर्ष कुमार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed