फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The police arrested two accused in a dowry death case.

Sambhal News: दहेज हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The police arrested two accused in a dowry death case.
रजपुरा। थाना पुलिस ने शनिवार को दहेज हत्या के आरोप में जीतपाल और उसके पिता रामवीर निवासी चंदूनगला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर खानूपुरा निवासी महावीर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रेखा (23) का विवाह करीब 15 माह पूर्व रजपुरा थाने के गांव चंदूनगला निवासी रामवीर के बेटे जीतपाल के साथ किया था। आरोप है कि रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चंदूनगला में मंगलवार सुबह आठ माह की गर्भवती का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन

मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को रस्सी के सहारे लटका देने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। रजपुरा पुलिस ने मृतका के पति जीतपाल और ससुर रामवीर को गांव के नजदीक बने सरकारी नलकूप के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को रजपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed