फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Attack inside home over old enmity; case registered against seven people.

Sambhal News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, सात पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Attack inside home over old enmity; case registered against seven people.
जुनावई। थाना क्षेत्र के बिचौला भूड़ गांव में पुरानी कहासुनी को लेकर एक व्यक्ति के घर पर हमला किया गया। 31 अगस्त की शाम हुई इस घटना में लाठी-डंडों, फरसे और ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल हुआ। हमले में घर मालिक वीरपाल और एक ग्रामीण योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित वीरपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 अगस्त की शाम करीब 6:45 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के विजय सिंह, देवेंद्र पुत्र उदयवीर, देवेंद्र पुत्र रामरहीस, ममता, सोहनकली, गुड्डो और हिम्मतपुर के सत्यपाल लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर जबरन उनके घर में घुस आए। उन्होंने वीरपाल को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एक आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। हमलावरों ने ईंट-पत्थर भी बरसाए। बीच-बचाव करने आए गांव के योगेंद्र के सिर में पत्थर मारकर उसे भी लहूलुहान कर दिया गया। सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। थाना पुलिस ने पीड़ित वीरपाल की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि महिला सहित सात आरोपियों के खिलाफ बलवा और अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed