फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car collides with animal on Jind Road; one dead.

Sonipat News: जींद रोड पर पशु से कार की टक्कर, एक की मौत

Sun, 06 Sep 2026 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Car collides with animal on Jind Road; one dead.
फोटो - नागरिक अस्पताल में उपस्थित मृतक व्यक्ति नरेश के परिजन। संवाद
गोहाना। जींद रोड पर बुटाना गांव के पास शुक्रवार देर रात पशु के सामने आने से कार अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे में गंगाना गांव निवासी नरेश (47) की मौत हो गई, जबकि कार चालक विनोद घायल हो गया। घायल विनोद की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार नरेश खेती का काम करता था, जबकि विनोद एक निजी कंपनी में कार्यरत है। शुक्रवार को दोनों काम के सिलसिले में गोहाना आए थे। देर रात काम खत्म करने के बाद दोनों कार से गांव लौट रहे थे। बुटाना गांव के नजदीक बिचपड़ी मोड़ पर अचानक एक पशु कार के सामने आ गया। कार पशु से टकराने के बाद दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां रेफर कर दिया गया। बरोदा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि घायल विनोद की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed