फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR registered against 7 accused in the dispute.

Ballia News: विवाद में 7 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 06 Sep 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 7 accused in the dispute.
बांसडीह। खुटहां हालपुर गांव में 3 मार्च को जमीन की नींव खोदाई को लेकर विवाद और मारपीट हुई। लालती देवी अपनी निजी जमीन पर काम करवा रही थीं। इसी दौरान राजकुमार वर्मा, रीना देवी, हरिहर वर्मा, राम विलास वर्मा, चिन्ता देवी, संदीप वर्मा और रनवीर वर्मा ने पुरानी रंजिश के तहत हमला कर काम रुकवा दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने ईंट-पत्थर चलाए और लालती देवी को दौड़ाया। जब वह घर में घुसीं, तो आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों, लात और घूंसे से उनकी पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनका सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और निर्माण की ईंटें व सरिया लूट लीं। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 7 नामजद आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed