फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पीड़ित व्यक्ति को मिलेगा त्वरित न्याय

पीड़ित व्यक्ति को मिलेगा त्वरित न्याय

Sun, 03 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति को मिलेगा त्वरित न्याय

विज्ञापन
हलिया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह शनिवार को पैतृक गांव बंजारी कला पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पीड़ित व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाने के लिए न्याय पालिका कटिबद्ध है । शीघ्र ही जिलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या बढ़ेगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है । न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह 24 मार्च 2030 तक न्यायाधीश के पद पर कार्यरत रहेंगें । वे 1992 से करीब 25 वर्ष तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत रहे। वे वर्ष 2010 से 2016 तक भारतीय रेल के असिस्टेंट सालीसीटर जनरल आफ इंडिया भी रहे । 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश सरकार के एडिशनल चीफ स्टैंडिंग काउंसिल के पद पर तैनात थे। वह बंजारी कला गांव के जीवेन्द्र मणि सिंह के सुपुत्र हैं । इस अवसर पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, अपर जिला जज विशेष शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज बृजेश कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष हलिया विनोद दूबे सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed