फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चार समाचार

चार समाचार

Thu, 04 Apr 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
चार समाचार
साधक बनकर आए, जताने लगे मंदिर पर हक
विज्ञापन

विन्ध्याचल। विंध्य क्षेत्र की पावन धरती पर त्रिकोण मार्ग के प्रमुख मंदिरों में शिवपुर श्रीराम गया घाट स्थित मां तारा देवी मंदिर में मंगलवार की रात नौ बजे गर्भ गृह एवं मुख्य गेट पर ताला बंद कर प्रबंधक समिति का बोर्ड हटाकर और नये ट्रस्ट का बोर्ड बैनर लगा दिया। बुधवार को भोर में मंगला आरती के लिए पुरोहित परिवार पहुंचा तो बाहर ताला बंद था। पुरोहित ने कोतवाली में सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुरोहित परिवार की तहरीर पर विंध्य धाम चौकी प्रभारी मंदिर पहुंचे तो प्रांगण में गाजीपुर जनपद से आए दो व्यक्ति मौजूद थे। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि मंदिर का मालिकाना हक हमारे पास है। हमारे ही ट्रस्ट का बोर्ड लगा हुआ है और यह मामला कोर्ट में है। इसके बाद पुलिस दोनों को कोतवाली लाई। पूछताछ में दोनों का कहना था कि हम इस मंदिर के असली मालिक है। हमारे पास इसका प्रमाण है। पुलिस की सूचना पर राजस्व विभाग के कर्मचारी पहुंचे और कागजात की जांच की। मंदिर के पुजारी परिवार के सदस्य अनिल द्विवेदी, रामानन्द द्विवेदी, विकास द्विवेदी ने बताया कि कुछ महीने पहले दो व्यक्ति आये हुए थे। 100 दिनों तक रुक कर दोनों ने माता की कणपिचासनी तंत्र साधना करने की बात कह एक कमरा लिया था। 41 दिन बीतने के बाद मंगलवार की रात मंदिर के गर्भ गृह एवं मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया। पुरोहित परिवार ने इस मामले का विरोध करने पर साधक द्वारा जान से मारने की धमकी तथा फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। विंध्याचल थाना प्रभारी ने बताया कि मंदिर में फोर्स की तैनात कर दी गई है। साथ ही राकेश पुत्र कृपा शंकर निवासी रेवतीपुर, गाजीपुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


आग से हजारों की क्षति
जिगना/मड़िहान। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से हजारों का नुकसान हुआ। जिगना के बघेड़ा कला ग्राम में दोपहर अबूझ हाल मे लगी गेहूं के खेत लगी आग से लगभग डेढ़ बीघा गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। बघेड़ाकला गांव निवासी हरिश्चंद्र तिवारी के गेहूं के खेत मे दोपहर आग की लपट देख लोग आग बूझाने मे पानी व लाठी डंडा से पीट कर बुझाने का सफल प्रयास किया लोगों की सक्रियता के चलते और खेतों मे खडी फसल जलने से बच गई । जबतक आग पर काबू पाते डेढ़ बीघा फसल आग की भेंट चढ़ गई। पीड़ित किसान ने बताया कि हो सकता है किसी ने बीड़ी सिगरेट पीने के बाद फसल की तरफ फेंक दिया होगा जिससे आग लग गई । ग्राम प्रधान बिजय पांडेय ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ताकि पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा सके। वहीं मड़िहान क्षेत्र के बलुअहवा गांव के पास बुधवार को बांस के जंगल मे आग पकड़ने से लाखों रुपये के पेड़ पौधे जलकर खाक हो गए। आग की सूचना पर क्षेत्रीय वनाधिकारी पीके मिश्रा अपने दलबल के साथ मौके पर पहुँचकर आग बुझाने का प्रयास किया। हवा तेज होने व संसाधन के अभाव में बांस का प्लांटेशन जल गया। आशंका है कि जंगल मे महुआ बीनने वाले पत्ता जलाने के लिए आग लगा दिए होंगे। घंटों मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने किसी तरह हरी टहनी के सहारे आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय वनाधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि बीड़ी पीने वाले अथवा महुआ बीनने वाले ने आग लगाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed