{"_id":"5cf41b59bdec220709710e87","slug":"15595016548-mirzapur-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से लूट मामले की जांच करने पहुंचे एएसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्यापारी से लूट मामले की जांच करने पहुंचे एएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा। सोनभद्र जा रहे व्यापारी का अहरौरा ओवर ब्रिज के पास से शुक्रवार को बस से गायब हुआ रुपयों से भरा बैग मामले में रविवार को एएसपी आपरेशन अजय कुमार सिंह जांच करने पहुंचे। व्यापारी को थाने में बैठाकर पूछताछ की गई। रविवार को एएसपी नक्सल मामले की जांच करने पहुंचे तो पुलिस ने जानकारी दी।
शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे टेंगरा मोड़ से रूपयो से भरा हुआ बैग लेकर सोनभद्र की ओर जा रही बस से व्यापारी जा रहा था। बस जैसे ही क्षेत्र के हनुमान घाटी के पास पहुंचा कि तभी युवक शोर मचाना शुरू कर दिया । शोर सुनकर चालक बस को रोक दिया। तभी पीड़ित ने घटना की जानाकरी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित से पूछताछ करने के लिए थाने ले आई। पुलिस युवक को थाने में रख कर पूछताछ करती रही, पर किसी भी लूट मामले से इंकार करती रही। रविवार को मामले की जांच करने एएसपी नक्सल पहुंचे। रविवार को प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि रेनुकूट निवासी सज्जन अग्रवाल व्यवसाई है। उनका कर्मचारी मुकेश सिंह रुपयों से भरा बैग लेकर के शुक्रवार की शाम टेंगरा मोड़ से प्राईवेट बस से सोनभद्र जा रहा था। वह जैसे ही वह सुकृत के पास पहुंचा तभी अपने मालिक को सूचना दिया कि तीन लोग रुपयों से भरा बैग अहरौरा थाना क्षेत्र में ओवर ब्रिज के पास लेकर उतर गए हैं । पुलिस मुकेश को अपने साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन करना शुरू कर दी। रविवार की शाम एडिशनल एसपी अजय सिंह ने घटना की छानबीन की है । पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन